नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर से समर्थकों को राहत मिली है।

0 Comments