1 हजार रुपए में उड़ो भोपाल से दतिया–खजुराहो

कुछ इस तरह रहेगा नया विमान

खजुराहो। 1 नवंबर से आपको भोपाल से दतिया और खजुराहो के लिए नई उड़ान मिलेगी। पर्यटन और धार्मिक आवागमन के लिए यह उड़ान उपलब्ध रहेगी। खास बात यह रहेगी कि इस उड़ान में पहले 5 सीटों का किराया केवल ₹1000 रखा गया है, जबकि बाकी सीट सामान्य किराए पर उपलब्ध होगी। स्काई हाइप कंपनी इसका संचालन शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 6 दिन संचालित की जाएगी। 

भोपाल से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर या उड़ान 2:05 बजे दतिया पहुंचेगी और उसके बाद 2:30 बजे दतिया से उड़ान भरकर 3:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में यह विमान खजुराहो से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर 4:10 बजे दतिया और फिर दतिया से शाम 4:30 बजे उड़ान भरकर 5:35 बजे वापस भोपाल पहुंचेगा।

Post a Comment

0 Comments