इंदौर में 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा निकलेगी। करीब 2.5 किलोमीटर लंबी और दो लाख सितारों से सजी चुनरी मां बिजासन को अर्पित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में यातायात व्यवस्था के लिए 3 हजार से अधिक चुनरी रक्षक तैनात रहेंगे।
इंदौर। सनातन हिंदू समाज को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ 18 अक्टूबर को इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के पूर्व विधायक एवं यात्रा संयोजक सुदर्शन गुप्ता के अनुसार, यात्रा सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा में करीब 2.5 किलोमीटर लंबी चुनरी मां बिजासन को अर्पित की जाएगी, जिसे दो लाख सितारों से सजाया गया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 3 हजार से अधिक चुनरी रक्षक तैनात रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की है।
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि चुनरी को सूरत के मुस्लिम कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। चुनरी का काम लगभग हो चुका है और एक दो दिन में इंदौर आने की संभावना है।


0 Comments