इंदौर में छात्र से मकान मालिक और परिजनों ने की मारपीट, वीडियो सामने आया

 इंदौर के विजय नगर में छात्र और मकान मालिक के परिवार के बीच विवाद हो गया। मारपीट का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है।

इंदौर के विजय नगर इलाके में बुधवार रात किराए से रहने वाले एक छात्र के साथ मकान मालिक और उसके परिजनों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ कमरे में हंसी-मजाक कर रहा था। आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी नीचे आईं और छात्रों से बहस करने लगीं। उन्होंने सामान तोड़ने का आरोप भी लगाया।

इसके बाद मकान मालिक के भतीजे ने छात्र दिशांत के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का करीब रात 1 बजे का वीडियो भी सामने आया है। विवाद के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने लोगों के साथ विजय नगर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर लिखित शिकायत ली और मामले की जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments