इंदौर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

0 Comments