![]() |
| यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। |
बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा जमुई में छेड़छाड़ व पॉक्सो (POCSO) मामले की एक पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई की एक पीड़िता से मुलाकात की और उसके परिवार के साथ अपनी तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की थीं।
आरजेडी (RJD) सहित विपक्षी दलों ने निजता के हनन और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध किया है।
विरोध के बाद वह पोस्ट फेसबुक से हटा ली गई (जो करीब 18 मिनट तक ऑनलाइन रही थी)।
• कानूनी पहलू: कानून के अनुसार, यौन अपराध या पॉक्सो से जुड़े मामलों में पीड़िता की पहचान (नाम, चेहरा या ऐसी जानकारी जिससे उसकी पहचान हो सके) सार्वजनिक करना दण्डनीय अपराध है। The Hindu की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में निजता और कानूनी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गये हैं।
वहीं पुलिस ने पहचान उजागर करने के मामले में 120 सोशल मीडिया के कई अकाउंट एडमिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब विरोधी दल मुख्यमंत्री पर भी प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

0 Comments