सांवेर-उज्जैन रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद बाइक में लगी आग।
इंदौर। सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामा फॉस्फेट कंपनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खातीपुरा निवासी मनीष चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के पहियों के नीचे फंस गई और सड़क पर घिसटने के दौरान उसमें आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही सांवेर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ राहगीर और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक पर पथराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

0 Comments