विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज को लेकर 5 करोड़ रुपये का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी ने माफी मांगी। विराट की टीम ने आरोपों को निराधार बताया था।
विराट कोहली और संत प्रेमानंद महाराज को लेकर 5 करोड़ रुपये के दावे के बाद विवादों में आए दिनेश फलाहारी महाराज ने अब माफी मांग ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रेमानंद महाराज और उनके भक्तों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी।
दरअसल, दिनेश फलाहारी ने दावा किया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करवाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि, विराट कोहली की टीम ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। इस विवाद के बीच अब दिनेश फलाहारी का माफी मांगना चर्चा में है।

0 Comments