भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 डीएसपी को आज इधर से उधर कर दिया है। इसमें मंडला जिले से प्रीतम सिंह बालरे को नई पद स्थापना के रूप में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बालाघाट में पदस्थ किया गया है तो मनोहर सिंह गवली को एसडीओ मुंदी से पुलिस अधीक्षक अनुसूचित जाति कल्याण रेलवे नर्मदापुरम, बाबूलाल शर्मा को उपपुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल, राम शंकर सिलावट को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस मुख्यालय भोपाल, महेंद्र रायपुरिया सहायक सेनानी को सहायक पुलिस निरीक्षक कार्यालय भोपाल, ऋतुराज गुप्ता को उपपुलिस अधीक्षक क्यूडी पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूडी पुलिस मुख्यालय भोपाल, सत्येंद्र वर्मा उपपुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूडी पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनोद कुमार दीक्षित को पुलिस अधीक्षक उज्जैन विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, सतीश कुमार चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक मंडला को सहायक पुलिस माध्यमिक कार्यालय सागर, सुश्री बिट्टू शर्मा एसीपी जहांगीराबाद को निरीक्षक पुलिस मुख्यालय में किया गया है। इसके अलावा अभी कुछ और ट्रांसफर होने की संभावना है।

0 Comments