मालवांचल यूनिवर्सिटी में साइबर अपराधों पर हैकाथॉन आयोजित

 

इंदौर। मालवांचल यूनिवर्सिटी में साइबर हिंसा और डिजिटल धोखाधड़ी पर हैकाथॉन एवं आइडिएशन वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें साइबर विशेषज्ञ मैहुल दुबे और चंद्रेश कुमार कर्ण ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक वीडियो और AI आधारित साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।

विशेषज्ञों ने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े नए समाधान विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में मालवांचल यूनिवर्सिटी आईक्यूएसी की डायरेक्टर डॉ. सुधा श्रीवास्तव,डिप्टी रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह,आईटी हेड अनिल पांडे इंडेक्स फार्मेसी कॅालेज प्राचार्य डॉ. जावेद खान, लॅा डीन डॅा.सुरेंद्र कुमार निराला, एग्रीकल्चर विभाग से डायरेक्टर ,डॅा. शिवम वर्मा, डॉ. अजय कुमार गौड़, और आईक्यूएसी कार्डिनेटर दीपिका चौहान,लता त्रिपाठी, सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में खुशी नरवानी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments