मैहर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुर्सी नहीं मिलने से जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी नाराज हो गए। वायरल वीडियो में वे मंच पर बैठे नेताओं से बहस करते और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बाद में नेताओं की समझाइश के बाद उनके बैठने की व्यवस्था की गई।
मैहर में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान मंच पर जगह को लेकर भाजपा जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी नाराज हो गए। इसके बाद मंच पर पहले से बैठे नेताओं और आयोजकों से उनकी तीखी बहस हुई और उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
वायरल वीडियो में तिवारी अपनी नाराजगी जताते हुए खुद को भाजपा का जिला संयोजक बताते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ने पर वे कार्यक्रम स्थल से जाने लगे, लेकिन विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें समझाया। इसके बाद उनके लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम आगे जारी रहा।

0 Comments