इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान भगवान गणेश से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने और उन्हें नई ऊर्जा मिलने की प्रार्थना की गई।
आपको बात दे कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद प्रणव मण्डल, पुष्पेंद्र पाटीदार, नेहा शर्मा, महेश जोशी, वासुदेव पाटीदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments