भोपाल। कल भोपाल में प्रदेश प्रभारी विप्लव देव की मौजूदगी में हुई कोर कमेटी की बैठक से नरोत्तम मिश्रा का गायब रहना चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा को बैठक में नहीं बुलाया गया था। इससे जाहिर हो रहा है कि उन्हें कोर कमेटी से बाहर कर दिया गया है।
कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक में नरोत्तम मिश्रा को बाहर करने का कारण दतिया उप चुनाव को भी माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से नरोत्तम मिश्रा को कोर कमेटी से बाहर करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि वे अब न तो विधायक है न ही पदाधिकारी, इसलिए भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।

0 Comments