इंदौर। छावनी में मथुरावाला पर चला निगम का बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए बाधक हिस्से

 

इंदौर। शहर के छावनी चौराहे पर शुक्रवार को नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई की। मास्टर प्लान के तहत सड़क के दायरे में आ रहे बाधक निर्माणों को हटाने के लिए निगम का अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा।

इस दौरान भरत मथुरावाला के प्रतिष्ठान की बिल्डिंग के सड़क चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को भी हटाया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक छावनी रोड के चौड़ीकरण के लिए लंबे समय से लंबित कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

Post a Comment

0 Comments