हैदराबाद के मंदिर में मूर्ति पर हमला करने की कोशिश, आरोपी हिरासत में

 हैदराबाद के दिलसुखनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर देवी की मूर्ति पर लकड़ी की डंडियों से वार करने की कोशिश की।

हैदराबाद के दिलसुखनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश कर देवी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की और लकड़ी की टहनियों से मूर्ति पर वार करने की कोशिश की। घटना के समय मंदिर में पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। वह मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचा और हाथ में मौजूद लकड़ी की टहनियों से मूर्ति की ओर वार किया। घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। 

घटना को देखकर मंदिर में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चैतन्यपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments