भोपाल। पिछले दिनों कोसमी में आदिवासियों को उनकी जमीन से हटाने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नाराजगी जताई थी और धरने पर बैठ गए थे। आज वे अपने साथ एक प्रतिनिधि मंडल लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि दोनों के बीच संगठन ने पहल की है, ताकि विवाद को कांग्रेस राजनीतिक रूप नहीं दे सके। मंडल के साथ ही दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है। उधर कोसमी में आदिवासी धरने पर बैठे हुए हैं। कल शिवराज के पुत्र कार्तिकेय चौहान भी धरने में पहुंचे थे।

0 Comments