रतलाम के पास ट्रेन और कार की टक्कर

एसआई इमेज
रतलाम। आज रात करीब सवा 10 बजे रतलाम और जावरा के बीच बंजली रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। 04728 वलसाड़–हिसार स्पेशल ट्रेन वहां से गुजर रही थी। पहले से ट्रैक पर कार खड़ी थी और ट्रेन उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। 
बताया जा रहा है कि समय रहते कार सवार उसमें से उतर गए थे और ट्रेन की गति भी धीमी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 
कार बीच क्रॉसिंग में कैसे फंसी और गेटमैन ने उसे क्रॉसिंग से निकलने क्यों नहीं दिया, इस संबंध में पूछताछ चल रही है। डीआरएम अश्विनी कुमार का कहना है कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए है।

Post a Comment

0 Comments