देहरादून। जब सरकार की मंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो वह कैसे अपने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा करेगी? जी हां उत्तराखंड सरकार की एक महिला मंत्री ने अपने पति से जान बचाने की दरखास्त पुलिस से की है और उस पर कैस भी दर्ज करा दिया गया है।
मामला महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का है जिसने अपने पति पप्पू गिरधारी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि मेरी जान को उससे खतरा है। मंत्री ने यह भी कहा कि पति ने पहली शादी और बच्चों की जानकारी छुपाई। उसके दूसरी महिलाओं से भी रिश्ते हैं। मैं उससे बात करती हूं तो वह मुझे मारता करता है। उन्होंने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। रेखा आर्य अल्मोड़ा की सोमेश्वर सीट से विधायक और मंत्री भी है।

0 Comments