इंदौर। इंदौर में जल संकट की आहट के चलते अभी से ही जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने निजी बोरिंग को अधिगृहित करने के लिए निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से कहा है। उन्होंने बताया कि जिन निजी बोरिंग में लगातार अच्छा पानी आ रहा है और जिनमें पानी का प्रेशर अधिक है उन बोरिंग को चिन्हित किया जाएगा और उनका सार्वजनिक उपयोग किया जाएगा। वहीं बोरिंग के मामले में खनन को लेकर भी आदेश जारी किए जा रहे हैं। अब बिना अनुमति कोई भी बोरिंग नहीं हो सकेगा।

0 Comments