भोपाल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व OSD और तत्कालीन प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा को शराब दुकान टेंडर और 2.75 करोड़ रुपए की फर्जी एफडीआर (FDR) मामले में निलंबित कर दिया गया है।
भोपाल में शराब दुकान का ठेका दिलाने के नाम पर 2.75 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक एफडीआर स्वीकार करने और दिल्ली के ठग मोहित गोगिया से 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स और खुलासों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उन्हें अपने OSD पद से हटा दिया था।

0 Comments