इंदौर में ‘अप्रतिम प्रज्ञा 2026’ और ‘अप्रतिम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स लीग 2026’ शुरू हुई। आयोजन में 150 से अधिक विद्यालयों के 4,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
इंदौर। आईआईएसटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में तीन दिवसीय ‘अप्रतिम प्रज्ञा 2026’ और ‘अप्रतिम इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स लीग 2026’ का शुभारंभ हुआ। 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यालयों के 4,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएसटी ग्रुप के ग्रुप एडवाइजर अरुण एस. भटनागर ने किया। प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, विज्ञान मॉडल, वाद-विवाद और पिचाथॉन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विजेताओं और उपविजेताओं के लिए दो लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम में आईआईएसटी के प्राचार्य डॉ. केशव पाटीदार, आईआईपी की प्राचार्या डॉ. निमिता मनोचा और आईआईएमआर के प्राचार्य डॉ. विवेक उपरित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments