प्रदेश में शराबबंदी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री निकालेंगे यात्रा

छतरपुर।बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब अपनी अगली यात्रा प्रदेश में शराब बंदी को लेकर निकालने वाले हैं।

उन्होंने यह बात आज 5 दिन से चल रही यात्रा के समापन पर कही। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि सागर के बंडा में वे गए थे और वहां जो उन्होंने दृश्य देखा उसे उनका मन काफी आहत हुआ था।जहरीली शराब पीने वाले लोगों की मौत होने के बाद उन्होंने प्रदेश में शराब बंदी की इच्छा जताई है। वहीं सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि प्रदेश में शराब बंदी लागू की जाएगी यह स्वागत योग्य कदम है। 

Post a Comment

0 Comments