 |
| परगट सिंह |
 |
| आराधना मिश्रा |
नई दिल्ली। अगले साल होने जा रहे हैं पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले कांग्रेस ने दोनों राज्यों के अध्यक्षों में बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अभी इस पद पर अजय राय थे। वहीं पंजाब में पूर्व भारतीय हाकी कप्तान और विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वार्डिंग की जगह लेंगे। विदित है कि अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद यहां नई नियुक्ति की गई है।
0 Comments