भारत की बल्ले–बल्ले, 6 गोल्ड मेडल जीते

नागोया। एशियन गेम्स में पहली बार भारत के लिए शुक्रवार का दिन खुशकिस्मती  भरा रहा। एक ही दिन में 6 गोल्ड मेडल लाने में भारतीय खिलाड़ी कामयाब हुए हैं। 

इसमें महिला हॉकी में 44 साल बाद गोल्ड मेडल मिला है तो पहली बार तीन बॉक्सर को भी गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। एशियन गेम्स में भारत ने कल 10 मेडल जीते, जिसमें 6 गोल्ड है। 

बॉक्सिंग में लवलीन बोर्गेहन, प्रवीण हुड्डा अंकुश पंघाल को सोना मिला, जबकि महिला बॉक्सिंग में 12 साल बाद गोल्ड मिला है। 2014 में मैरी काम को महिला बॉक्सिंग में गोल्ड मिला था। वहीं महिला हॉकी टीम ने भी चीन को एक जीरो से हराकर 44 साल बाद गोल्ड अपने नाम कर लिया है। 

वहीं फ्री स्टाइल में सुजीत कलकल और महिला रिकर्व टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता है। यह पहला मौका है जब भारत को एक ही दिन में 6 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments