भोपाल। भोपाल पहुंचा मध्यप्रदेश सरकार का नया शाही जेट। साढ़े 3 सौ करोड़ है इसकी कीमत।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और वीआईपी अब बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 से उड़ान भरेंगे।अत्याधुनिक विमान स्टेट हैंगर पहुंच चुका है।विमान खरीद को जुलाई 2024 में मंजूरी मिली थी। अभी फिलहाल उड़ान के लिए 45 दिन तक इंतजार करना होगा। इस समयावधि में DGCA की मंजूरी, पंजीयन और तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जेट में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, जिसमें आरामदायक सफर होगा। एक बार में करीब 6,297 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है विमान।
0 Comments