रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 की मौत 300 से ज्यादा घायल

रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल/ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है और 309 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

मृतकों में 4 सऊदी नागरिक, 2 बांग्लादेशी नागरिक और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, सूडान तथा फिलिस्तीन के 1-1 नागरिक शामिल हैं। 309 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के बाद एयरपोर्ट का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और कई विमानों को डायवर्ट या रद्द कर दिया गया है। कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं स्थगित की हैं। सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने इस हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ बताया है। यह इस सप्ताह इस एयरपोर्ट पर हुआ तीसरा बड़ा हमला है।

Post a Comment

0 Comments