इंदौर। इंदौर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता महेजा हसन के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहम्मद हुमैद हुसैन ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और उसे दो छोटी बेटियों के साथ छोड़कर नौकरी के लिए कनाडा चला गया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद सास-ससुर और देवर लियाकत हुसैन ने भी उसे घर में रखने से इनकार कर दिया और प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

0 Comments