नई दिल्ली। कल गिरफ्तार किए गए काकरोच पार्टी के तीनों पदाधिकारियों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन 50 हजार का बांड भरवाया गया है, जिसमें सालभर तक शांति भंग नहीं करने की शर्त लगाई है।
लाइव लॉ के मुताबिक सीजेपी के तीनों टॉप लीडर्स को एग्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां इन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया। तीनों को एसईएम न्यायालय, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया था। तीनों के वकील सौतिक बनर्जी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वो अब यहां से बाहर जा सकते हैं
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बताया, 'मजिस्ट्रेट ने तीनों को अच्छे आचरण और शांति बनाए रखने की शर्त पर 50 हज़ार रुपये के बॉन्ड पर एक साल की अवधि के लिए रिहा किया है.।

0 Comments