पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े मामले के समाधान का सुझाव दिया है। उन्होंने लिखा कि उज्जैन शहर और उसके धार्मिक स्थलों की गरिमा को मुख्यमंत्री से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मंदिर से जुड़े समाधान के लिए भोपाल में कमलापति पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण दिया है।
उमा भारती ने लिखा कि विकास और आस्था दोनों को साथ लेकर चलते हुए सड़क का प्लान बदला जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उज्जैन की धार्मिक गरिमा और खड़े हनुमान मंदिर के समाधान को लेकर वे स्वयं भी विचार कर रहे होंगे।
उमा भारती का यह पत्र ऐसे समय आया है, जब उज्जैन के धार्मिक स्थलों और विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस सुझाव पर क्या कदम उठाते हैं।
0 Comments