क्या जन्माष्टमी पर खत्म होगा इंदौर में बारिश का इंतजार?

 इंदौर में कई दिनों से बारिश कमजोर रहने के बाद अब मौसम बदलने के आसार हैं। 4 सितंबर को शहर में कई जगह बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मालवा क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।


इंदौर में पिछले कुछ दिनों से बारिश कमजोर रहने के बाद अब मौसम करवट लेने के आसार हैं। 4 सितंबर को शहर में कई जगह बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियां शुक्रवार को और बढ़ सकती हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर समेत मालवा के कई जिलों में बारिश का दौर बन सकता है। हालांकि, इंदौर शहर में भारी बारिश की संभावना को लेकर स्पष्ट चेतावनी नहीं है, जबकि आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 

गौरतलब है कि इंदौर में बारिश की कमी पहले से बनी हुई है। 2 सितंबर तक शहर की मौसमी बारिश 465.4 मिमी दर्ज हुई थी, जो सामान्य से करीब 294.2 मिमी कम है। ऐसे में शुक्रवार की बारिश से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Post a Comment

0 Comments