ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर इंदौर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

 इंदौर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या इस्तीफा लेने की मांग को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

इंदौर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनका इस्तीफा लेने की मांग को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक जुलूस निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर पुलिस द्वारा रास्ता बंद किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस पहले से सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद इन मुद्दों पर जवाबदेही तय होना जरूरी है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने या उनसे इस्तीफा लेने की मांग दोहराई।

प्रदर्शन में सोनिला मिमरोट, विनय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, अमन बजाज, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, शैलेष गर्ग समेत कांग्रेस के कई नेता, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments