इंदौर: भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का बयान विवादों में आ गया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मिश्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया।
इंदौर के नेताओं की तो मानो इन दिनों ज़ुबान फिसल रही है। पहले नानूराम कुमावत से वंदे मातरम् के गायन में गलती हो गई थी तो अब इंदौर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दिया गया बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को एक कार्यक्रम में मिश्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया, जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। खास बात यह है कि पटेल आज तक प्रधानमंत्री बने ही नहीं हैं।
बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पर हमला करने से पहले भाजपा नेताओं को देश का राजनीतिक इतिहास पढ़ लेना चाहिए। कांग्रेस के AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें देश के इतिहास की जानकारी देगी।
कांग्रेस अब इस बयान को सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

0 Comments