दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: देवास के अर्पित जाज की मौत, रक्षाबंधन के बाद लौटे थे दिल्ली

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत गिरने से देवास के छात्र अर्पित जाज की मौत हो गई। अर्पित बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र थे और पढ़ाई के लिए दिल्ली में रह रहे थे।


दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में देवास के रहने वाले छात्र अर्पित जाज की मौत हो गई। अर्पित पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहे थे। हादसे के बाद सोमवार को उनका शव मलबे से बरामद किया गया। परिजनों ने शव की पहचान की।

बताया जा रहा है कि अर्पित हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने घर देवास आए थे। परिवार के साथ समय बिताने के बाद वे शनिवार को ही वापस दिल्ली लौटे थे। इसके अगले दिन सत्य निकेतन स्थित हॉस्टल की इमारत अचानक ढह गई और अर्पित भी मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अर्पित की मौत की खबर जैसे ही देवास में उनके परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल दीं।

Post a Comment

0 Comments