प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और परमाणु सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। यह मुलाकात 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई। दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, परमाणु ऊर्जा, उर्वरक, महत्वपूर्ण खनिज, मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे और स्टील जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
बैठक में दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार को बढ़ाकर 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर भी जोर दिया गया। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और रूस के Su-57 लड़ाकू विमान समेत संभावित नए रक्षा सौदों को लेकर भी चर्चा अहम मानी जा रही है।
यूक्रेन युद्ध को लेकर भी भारत का रुख बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान का रहा है। मोदी और पुतिन की यह दो हफ्ते के भीतर दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 31 अगस्त को बिश्केक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

0 Comments