बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमति

नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद बाकी शनिवारों को छुट्टी और अन्य लंबित मुद्दों पर समिति बनाने पर सहमति बनी है।
नई दिल्ली। देशभर के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टाल दी गई है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। 

बैठक में सभी शनिवारों को बैंक अवकाश करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है। समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी और ग्राहकों समेत संबंधित पक्षों से चर्चा करेगी। हालांकि, अभी सभी शनिवारों की छुट्टी लागू नहीं हुई है। 

इसके अलावा Scale-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना में बदलाव को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ाने का फैसला हुआ है। 8 मार्च 2024 की बैठक से जुड़े लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 

इन सहमतियों के बाद UFBU ने प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया। यानी 28 सितंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित बैंक हड़ताल अब नहीं होगी

Post a Comment

0 Comments