बुर्का पहनकर दो महिलाओं ने काली मां के मंदिर में की पूजा, वीडियो खूब हो रहा वायरल

अमरोहा के डिडौली क्षेत्र के मढैया गांव निवासी रूखसार का मां काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने का मामला चर्चा में है। बुर्का पहने रूखसार ने मंदिर में पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा की।

अमरोहा में एक महिला के मां काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने का मामला चर्चा में है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मढैया गांव निवासी रूखसार बुर्का पहनकर अमरोहा शहर स्थित मां काली मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

महिला के मंदिर पहुंचने और पूजा करने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रूखसार ने मंदिर परिसर में पहुंचकर धार्मिक आस्था के साथ पूजा की। बुर्का पहने महिला को मंदिर में पूजा करते देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर गया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

Post a Comment

0 Comments