यह अतिथि गृह करीब 1.947 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
जी+1 संरचना में बनने वाले इस भवन में न्यायाधीशों के ठहरने के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त व्यवस्थाएं होंगी। इससे विभिन्न न्यायालयों और न्यायिक संस्थानों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। वहीं, जिला अभिभाषक संघ की ओर से समारोह में मौजूद सभी न्यायाधीशों को भगवान महाकालेश्वर का छायाचित्र भेंट किया गया।
समारोह में सर्वोच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ जिला न्यायालय के न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0 Comments