रायसेन। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।
दिशा समिति की बैठक के बाद जब शिवराज सिंह चौहान से चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो...”
चीनी के दामों में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत करीब 63 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों की चिंता के बीच सरकार की ओर से कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है।
इससे पहले कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी होनहार बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

0 Comments