मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला अपने खास लुक को लेकर सुर्खियों में आ गईं। जूरी मेंबर के तौर पर पहुंचीं उर्वशी ने तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में केसरिया, सफेद और हरे रंग के साथ अशोक चक्र से प्रेरित नीले रंग का डिजाइन भी नजर आया।
उर्वशी ने अपने लुक को देशभक्ति से जोड़ते हुए कहा कि वह खुद को आज भारत जैसा महसूस कर रही हैं और उनका गाउन राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित है। हालांकि, उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांटता नजर आया। कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की और इसे देश के प्रति सम्मान बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने तिरंगे और अशोक चक्र की डिजाइन को ग्लैमरस गाउन में इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए और इसे अनुचित बताया।
उर्वशी के इस तिरंगा लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं। इसी कार्यक्रम में केरल की काजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला।

0 Comments