पिता निकला हैवान...राजधानी से सामने आया रूह कंपा देने वाला मामला

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से उसके पिता ने वर्ष 2023 से लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई।

पुलिस के अनुसार, पहली बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसकी नाबालिग होने की सच्चाई छिपाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया। इसके बाद अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया। आरोप है कि जन्म के बाद नवजात को दूसरे लोगों को सौंप दिया गया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग के पिता और बुआ समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में POCSO समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी दस्तावेज किस तरह तैयार किए गए और नवजात को किन परिस्थितियों में दूसरे लोगों को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments