पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ABVP और NSUI से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। ABVP का आरोप है कि NSUI और युवा कांग्रेस से जुड़े लोग छात्रों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस पक्ष ने ABVP कार्यकर्ताओं पर छात्राओं को धमकाने और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
घटना के बाद पुलिस ने हॉस्टल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी। मामले में पुलिस ने NSUI और युवा कांग्रेस से जुड़े कई लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

0 Comments