लड़कियों के साथ होटल में पकड़े गए कांग्रेस नेता, फिर जो हुए...

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी है।


राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल दांगी समेत तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की शाम होटल राज पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी गई थी। पुलिस ने तीन युवकों को अलग-अलग कमरों से युवतियों के साथ पकड़ा। इनमें राहुल दांगी भी शामिल थे। युवतियों की ओर से शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने शांति भंग सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की और सभी को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की। संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले के आदेश में कहा गया कि राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद से पदमुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

वहीं, राहुल दांगी ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे कामखेड़ा से दर्शन कर लौट रहे थे और होटल में केवल चाय पीने के लिए रुके थे। 

Post a Comment

0 Comments