भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- "99 गलती के बाद रुक जाना, वरना..."

 


शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक विवादित बयान सामने आया है। रविवार को करेरा में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कृष्णवंशियों को लेकर चेतावनी भरे अंदाज में बयान दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रीतम लोधी ने भगवान कृष्ण और शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शिशुपाल की 100 गलतियों के बाद भगवान कृष्ण ने उसका अंत किया था, उसी तरह “99 गलती के बाद रुक जाना, वरना हम भी आपकी डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे।”

विधायक ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मोदी ब्रह्मांड हैं, हम लोधी हैं” और दावा किया कि मोदी कई बातें चुपचाप सह लेते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे।

प्रीतम लोधी के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments