रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा और TDPL के जरिए आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग परीक्षा रद्द करने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की थी। सरकार के फैसले के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने इसे बड़ी सफलता बताया है।
इस बीच JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी भी हुई है। जांच एजेंसी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोग के अधिकारियों से पूछताछ की और चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की।
वहीं, JPSC से जुड़े मामले में इंटरव्यू में चयन कराने के नाम पर कथित तौर पर 40 लाख रुपये की वसूली के आरोप में पूर्व सदस्य के PA बीएन राम की गिरफ्तारी की खबर भी सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

0 Comments