उज्जैन मध्यप्रदेश के उज्जैन के Mahakaleshwar Temple परिसर में 17 अगस्त 2026 को सावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर भारी भीड़ के बीच बैरिकेडिंग के पास करंट फैलने की एक अफवाह से भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। इस हादसे में टेंट और बैरिकेड गिरने से कई श्रद्धालु घायल हुए हैं और कुछ की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आज दुर्लभ संयोग होने के चलते उज्जैन में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। घटना दोपहर की बताई जा रही है, लेकिन मंदिर प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। यह घटना हरसिद्धि चौराहे के पास और नागचंद्रेश्वर मंदिर जाने वाली कतार में हुई है।

0 Comments