पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, शांति रैली में आत्मघाती धमाका; 14 की मौत

 


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। स्वात घाटी के कबाल इलाके में आतंकवाद के खिलाफ निकाली गई शांति रैली को निशाना बनाकर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और लोग इलाके में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। हमला पुलिस स्टेशन के पास हुआ, जिसमें आम नागरिकों के साथ कई पुलिसकर्मी भी मारे गए।

हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने शक प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर जताया है। पाकिस्तान में हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है।

Post a Comment

0 Comments