दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बना ली है। ताज़ा रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से करीब 14 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
शुरुआती राउंड में मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस ने लगातार बढ़त बढ़ाई। फिलहाल मतगणना जारी है और निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। हालांकि मौजूदा रुझान कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

0 Comments