तीन उपचुनावों के नतीजों पर बोले नितिन नवीन, कहा- जनादेश स्वीकार, हार की करेंगे समीक्षा

 


तीन विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन ने जनता के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के पक्ष में जनादेश देने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी।




नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की बांकीपुर और दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी इन दोनों सीटों के चुनाव परिणामों का गंभीरता से आत्ममंथन करेगी और नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनका विश्वास और मजबूत करने का प्रयास करेगी।

Post a Comment

0 Comments