दतिया हार पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- उपचुनाव का ज्यादा महत्व नहीं, फिर भी करेंगे चिंतन


इंदौर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपचुनावों का बहुत अधिक राजनीतिक महत्व नहीं होता, लेकिन हार-जीत को हल्के में भी नहीं लिया जा सकता।

विजयवर्गीय ने कहा, "उपचुनाव का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता, लेकिन फिर भी हार-जीत होती है।" उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कहा है कि दतिया उपचुनाव के परिणाम पर पार्टी गंभीरता से चिंतन करेगी और हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर पूछे गए सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि यह सीट मंत्री नितिन नवीन के व्यक्तिगत प्रभाव वाली सीट थी। उन्होंने कहा, "वह नितिन नवीन की पर्सनल सीट थी, उनके व्यवहार और जनसंपर्क की सीट थी। नितिन नवीन चुनाव नहीं लड़े, इसलिए परिणाम थोड़ा गड़बड़ गया।"

कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को भाजपा की चुनावी समीक्षा और आगामी रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments