बिजली बिल के नाम पर ठगी से रहें सावधान, MP पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी ने फर्जी मैसेज और APK फाइल को लेकर किया अलर्ट




इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अधिकृत संदेश पर ही ध्यान देने व अनजान मोबाइल नंबर से आए संदेशों, फाइल, वाट्सएप फाइल को लेकर अत्यंत सावधानी रखने की अपील की हैं। 

कंपनी ने कहा कि कंपनी वाट्सएप पर बिल किसी नंबर की बजाए mppkvvcl indore नाम से और अधिकृत एसएमएस mpsebw-S नाम से भेजती हैं, इसी तरह के मैसेज पर ध्यान दिया जाए। अन्य नंबरों से आए मैसेज, वाट्सएप व APK फाइल को पूरी तरह फर्जी मानकर नजरंदाज किया जाए।

फर्जी संदेश, लिंक, APK फाइल से आपका मोबाइल तुरंत हैक हो जाएगा, मोबाइल की कमांड फर्जी व्यक्तियों के पास तुरंत पहुंचा जाएगी, व आपका बैंक बैलेंस, डाटा चुरा लिया जाएगा। कंपनी ने सम्माननीय बिजली उपभोक्ताओं से सतर्क रहने के लिए कहा है।

Post a Comment

0 Comments